काशीपुर: पॉक्सो एक्ट का आरोपी जसपुर अड्डे से दबोचा
काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। कुंडेश्वरी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 12 जुलाई को घर से लापता हो गई। रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी उसका कहीं …
काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। कुंडेश्वरी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 12 जुलाई को घर से लापता हो गई। रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है।
बताया कि उसकी बड़ी बेटी के मोबाइल पर हरिद्वार से किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसकी छोटी पुत्री का हालचाल पूछने लगा। इसके बाद से उसका फोन नहीं उठ रहा है। उन्होंने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया था। इस बीच महिला दरोगा एसआई बीना पपोला व कांस्टेबल हरिशंकर ने आरोपी शाहरुख निवासी शाहपुर थाना गंगनहर जिला मुरादाबाद को जसपुर बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 आईपीसी तथा पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
