गदरपुर: 9 गिल्टे खैर की लकड़ी के बरामद, तस्कर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। पुलिस टीम ने 9 अवैध खैर के गिल्टे बरामद किये हैं। जबकि तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में छह लकड़ी तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम ने ग्राम कलकत्ती में मुखबिर की सूचना पर खैर की लकड़ी के 9 गिल्टे बरामद किए। थानाध्यक्ष …

गदरपुर, अमृत विचार। पुलिस टीम ने 9 अवैध खैर के गिल्टे बरामद किये हैं। जबकि तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में छह लकड़ी तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम ने ग्राम कलकत्ती में मुखबिर की सूचना पर खैर की लकड़ी के 9 गिल्टे बरामद किए। थानाध्यक्ष राजेश पांडे ने बताया कि पकड़े गये खैर के गिल्टों की कीमत करीब 2 लाख रुपये होगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही फरार तस्करों को पकड़ लिया जायेगा। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गौरव जोशी, उमेश जोशी, दर्शन सिंह, मो. इरमान अंसारी शामिल थे।

संबंधित समाचार