हल्द्वानी: शहर में निराश्रित घोड़ों को सेंट्रल होम भेजेगा नगर निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम ने शहर में हादसे व जाम का कारण बने निराश्रित घोड़ों को सेंट्रल होम भेजने का अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने शुक्रवार को दो घोड़ों को सेंट्रल होम नैनीताल भेजा है। शहर में विचरण कर रहे अन्य घोड़ों को भी देहरादून के सेंट्रल होम भेजने की तैयारी चल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम ने शहर में हादसे व जाम का कारण बने निराश्रित घोड़ों को सेंट्रल होम भेजने का अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने शुक्रवार को दो घोड़ों को सेंट्रल होम नैनीताल भेजा है। शहर में विचरण कर रहे अन्य घोड़ों को भी देहरादून के सेंट्रल होम भेजने की तैयारी चल रही है।

यहां बता दें कि शहर की सड़कों में बड़ी संख्या में निराश्रित घोड़े विचरण कर रहे हैं। जिस कारण शहर में जाम व हादसों का खतरा बना रहता है। लेकिन नगर निगम इन निराश्रित घोड़ों को सेंट्रल होम भेजने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण में दो घोड़ों को नैनीताल भेजा गया है। उप नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि सेंट्रल होम में घोड़ों के इलाज व चारे की पर्याप्त व्यवस्था है। जल्द ही अन्य निराश्रित घोड़ों को सेंट्रल होम देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम की इस कवायद से शहर को निराश्रित घोड़ों के आतंक, जाम व हादसों से निजात मिलने की उम्मीद की जानी चाहिए।

संबंधित समाचार