हल्द्वानी: बौद्ध महासभा द्वारा हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर भडके भाईजी,कराई FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। धर्मांतरण के दौरान हिंदू देवी-देवाताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए हरि:शरणम जन की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाई जी ने कहा कि हिंदू पुराणों में भगवान बुद्ध को कहीं नौवाँ और कहीं तेईसवें अवतार के रूप …

हल्द्वानी, अमृत विचार। धर्मांतरण के दौरान हिंदू देवी-देवाताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए हरि:शरणम जन की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई।

हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाई जी ने कहा कि हिंदू पुराणों में भगवान बुद्ध को कहीं नौवाँ और कहीं तेईसवें अवतार के रूप में भगवान विष्णु के अंशा अवतार के स्वरूप में प्रतिष्ठित किया गया है। बौद्ध महसभा को इसका चिंतन करना चाहिए कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश का अपमान सीधे बुद्ध का अपमान है।

समाज की लड़ाई में धर्म और देवी देवता को न लाया जाया तो समाज में समानता और बेहतर आ सकती है। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि सात अक्टूबर को भारती बौद्ध महासभा और बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित कर 10 हजार लोगों का धर्म परिवर्तन किया और इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। तहरीर देने वालों में मयंक शर्मा, अक्षय चौहान, शक्ति मलिक, गौतम भोला, अमन अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल व राजेश पाल थे। सर्वेश तिवारी

संबंधित समाचार