पीलीभीत: फुलइया फार्म पर ग्रामीणों ने देखा बाघ, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मझोला/पीलीभीत, अमृत विचार। अमरिया क्षेत्र के फुलइया फार्म पर ग्रामीणों ने बाघ को देखा। जिसे देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को खेत पर न जाने की हिदायत दी। ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बिजली का तार टूटकर किसान पर गिरा, करंट लगने से मौत फुलइया फार्म पर किसान …

मझोला/पीलीभीत, अमृत विचार। अमरिया क्षेत्र के फुलइया फार्म पर ग्रामीणों ने बाघ को देखा। जिसे देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को खेत पर न जाने की हिदायत दी।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बिजली का तार टूटकर किसान पर गिरा, करंट लगने से मौत

फुलइया फार्म पर किसान अपने खेत में बरसात का पानी देखने को पहुंचे। लगभग तीन बजे ग्रामीणों ने धान के खेतों में बाघ को घूमते हुए देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया। निगरानी टीम लगातार बाघ की निगरानी कर रहे हैं।

बाघ फुलइया फार्म में ही गन्ने के खेत मे छिपा हुआ है। ग्रामीणों को खेतों में घूमने से मना किया गया है। सामाजिक वानिकी के रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर देवेंदर पाल सिंह, वन दरोगा सोनी सिंह, टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार, राजीव ढाली आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: फिर निकला घोटाले का जिन्न, फर्जी मस्टरोल से हजारों का भुगतान

संबंधित समाचार