देहरादून: यहां बनेगी साइंस सिटी, 15 करोड़ रुपये जारी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। जल्द ही राज्य को साइंस सिटी का उपहार मिलने जा रहा है। यह देश की पांचवी साइंस सिटी होगी। उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। यह साइंस सिटी देहरादून के झाझरा में बनाई जाएगी। यहां पर अभी विज्ञान धाम के रूप में रीजनल साइंस सेंटर स्थापित है। …

देहरादून, अमृत विचार। जल्द ही राज्य को साइंस सिटी का उपहार मिलने जा रहा है। यह देश की पांचवी साइंस सिटी होगी। उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। यह साइंस सिटी देहरादून के झाझरा में बनाई जाएगी।

यहां पर अभी विज्ञान धाम के रूप में रीजनल साइंस सेंटर स्थापित है। प्रारंभिक चरण के कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के मुताबिक केंद्र सरकार ने करीब चार साल पहले साइंस सिटी की मंजूरी प्रदान की थी।

हालांकि, बजट के अभाव में बात आगे नहीं बढ़ पाई। गत वर्ष साइंस सिटी के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। इस परियोजना का कुल बजट करीब 172 करोड़ रुपये है। कुल बजट का 60 प्रतिशत भाग केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय वहन करेगा, जबकि 40 प्रतिशत बजट राज्य सरकार मुहैया कराएगी। इसका निर्माण रीजनल साइंस सेंटर की जगह को मिलाकर कुल 25 एकड़ में किया जाएगा।

संबंधित समाचार