कानपुर: महिला को कर रहा था परेशान, रिश्तेदार ने बेल्टों से पीटा, छुआए पैर, वीडियो वायरल
कानपुर, अमृत विचार। महिला परेशान कर रहे एक शोहदे को उसके रिश्तेदारों ने बेल्टों से पीट दिया। यही नहीं, उठक-बैठक लगवाकर पैर भी छुआए। घटना का दो मिनट 19 सेकंड का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिसू पूरे मामले की जांच कर रही है, और शोहदे पर कार्रवाई के साथ …
कानपुर, अमृत विचार। महिला परेशान कर रहे एक शोहदे को उसके रिश्तेदारों ने बेल्टों से पीट दिया। यही नहीं, उठक-बैठक लगवाकर पैर भी छुआए। घटना का दो मिनट 19 सेकंड का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिसू पूरे मामले की जांच कर रही है, और शोहदे पर कार्रवाई के साथ पीटने वाले युवक पर भी कार्रवाई की बात कर रही है। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो: महिला को कर रहा था परेशान, रिश्तेदार ने बेल्टों से पीटा, छुआए पैर, वीडियो वायरल#viralvideo #kanpur #pitai #amritvichar #amritvicharnews pic.twitter.com/0OgMHZS6pn
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 8, 2022
कल्याणपुर के नया शिवली रोड के पास रहने वाली एक महिला को पिछले दो महीने से इलाके का एक युवक दोस्ती का दबाव बनाकर परेशान कर रहा था। महिला ने शोहदे को नजरअंदाज किया, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ने पर महिला ने मामले की शिकायत अपने रिश्तेदारों से कर दी । जिस पर घर के परिजनों ने शुक्रवार रात महिला का पीछा कर रहे युवक को पकड़ लिया। तो वह उनसे भिड़ गया।
जिसके बाद उन्होंने उसे बेरहमी के साथ बेल्टों से पीटा, साथ ही युवक को उठक-बैठक भी लगवाई गई इसदौरान आरोपित पैर छूता भी दिखाई दे रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शोहदे को पीटने वाले युवक खुद को एक पूर्व ब्लाक प्रमुख का रिश्तेदार भी बता रहे हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-बरेली: झमाझम बारिश से शहर जलमग्न, सड़कें और गलियां बनीं तालाब
