हल्द्वानी: दारोगा भर्ती मामले में विजिलेंस ने 12 लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दारोगा भर्ती प्रकरण में विजिलेंस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में शामिल हाकम, मूसा सहित दस और जीबी पंत विवि के दो कर्मचारी शामिल हैं। विजिलेंस ने फर्जी तरीके से भर्ती हुए दारोगाओं के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दारोगा भर्ती प्रकरण में विजिलेंस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में शामिल हाकम, मूसा सहित दस और जीबी पंत विवि के दो कर्मचारी शामिल हैं। विजिलेंस ने फर्जी तरीके से भर्ती हुए दारोगाओं के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।

इनमें जीबी पंत विवि के नरेंद्र सिंह जादौन, दिनेश चंद्र जोशी शामिल हैं, जबकि नकल सिंडिकेट बताए जा रहे हाकम सिंह, चंदन मनराल, केंद्र पाल, सादिक मूसा, रूपेश जायसवाल, राजेश कुमार चौहान, संजीव कुमार चौहान, राजेश पाल, विपिन बिहारी, नीतीश गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है विजिलेंस को फर्जी तरीके से भर्ती हुए दारोगाओं की सूची भी प्राप्त हुई है। जल्द ही उनके खिलाफ भी मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार