बनबसा: शारदा नदी का जल स्तर 70 हजार क्यूसेक पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार वर्षा के कारण जलभराव होने से लोगों को पैदल आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम से शुरू हुई वर्षा शनिवार को भी जारी रही। लगातार हो रही वर्षा से ग्राम आनंदपुर, …

बनबसा, अमृत विचार। क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार वर्षा के कारण जलभराव होने से लोगों को पैदल आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार शाम से शुरू हुई वर्षा शनिवार को भी जारी रही। लगातार हो रही वर्षा से ग्राम आनंदपुर, चंदनी, बमनपुरी, देवीपुरा, पचपकरिया आदि स्थानों पर जलभराव से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

धर्मशाला मार्ग पर सबसे अधिक जलभराव होने के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। जिले के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण हुड़ी नदी और शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश बनबसा के जेई संजय सिंह ने बताया कि पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में लगातार वर्षा के कारण शारदा नदी का जल स्तर बढ़कर 70 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि वर्षा लगातार जारी रही तो जल स्तर और भी बढ़ेगा।

संबंधित समाचार