खटीमा: दाह ढाकी में बाघ नजर आने से दहशत, वन विभाग की टीम तैनात
खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे खटीमा वन रेंज के अंतर्गत ग्राम दाह ढाकी में शुक्रवार की देर शाम बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रिहायशी इलाके से सटे खतों तक बाघ के पहुंचने की सूचनाओं से हडकंप मचा हुआ है। खेत में काम कर रहे किसानों ने बाघ का वीडियो …
खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे खटीमा वन रेंज के अंतर्गत ग्राम दाह ढाकी में शुक्रवार की देर शाम बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रिहायशी इलाके से सटे खतों तक बाघ के पहुंचने की सूचनाओं से हडकंप मचा हुआ है। खेत में काम कर रहे किसानों ने बाघ का वीडियो भी वायरल किया है। खटीमा वन रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि बाघ की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
बता दें कि यूपी सीमा से सटे खटीमा रेंज के जंगल में बाघों की मूवमेंट दोनों ओर होती है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की देर शात को ग्राम दाह ढाकी में बाघ नजर आया। इसके रिहायशी इलाके से सटे खेतों में आने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही खटीमा वन रेंज के कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। ग्रामीण बाघ की सक्रियता से दहशत में हैं।
रेंजर मनराल ने बताया कि ग्रामीणों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यूपी से सटा होने पर बाघ की दोनों ओर मूवमेंट सामने आ रही है। यूपी वन विभाग ने भी कैंमरे लगाए हैं। साथ ही खटीमा वन रेंज की टीम को अलर्ट कर बाघ के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
