काशीपुर: कोर्ट ने एमएनए को साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने के दिए आदेश
काशीपुर, अमृत विचार। कोर्ट ने जनहित याचिका के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर को साक्ष्यों के साथ कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी विनय जैन ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत स्थायी लोक अदालत रुद्रपुर में एक याचिका दायर की थी। न्यायालय में प्रस्तुत याचिका …
काशीपुर, अमृत विचार। कोर्ट ने जनहित याचिका के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर को साक्ष्यों के साथ कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी विनय जैन ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत स्थायी लोक अदालत रुद्रपुर में एक याचिका दायर की थी।
न्यायालय में प्रस्तुत याचिका में कहा कि वह नगर निगम में वाटर, हाऊस और सीवर आदि टैक्स देता है, ताकि नगर निगम क्षेत्रवासियों को रोड, रास्ते, पानी आदि की अच्छी व्यवस्था करें, लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित टैक्स लेने के बावजूद नगरवासियों को वह सब मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। नगर निगम के सीमांतर्गत कई स्थानों पर सड़कें, रास्ते, नालियां क्षतिग्रस्त हैं। पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। न ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो पा रहा है। जिस कारण नगर वासियों को काफी परेशानी हो रही है। इस बाबत विभागीय अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। याचिकाकर्ता के प्रार्थना पत्र को न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए मुख्य नगर आयुक्त को साक्ष्यों के साथ कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
