बरेली: सीएचसी के चिकित्सक और स्टाफ के चार लोग समेत 27 संक्रमित मिले
बरेली,अमृत विचार। जिले में शक्रवार को 27 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें सीएचसी बहेड़ी का एक चिकित्सक और स्टाफ के चार लोग शामिल हैं। सीएचसी भमोरा का एक स्टाफ भी संक्रमित मिला है। किला छावनी के पिता और उनकी सात साल की बेटी को संक्रमित पाया गया है। इसी तरह बिहारीपुर के एक परिवार …
बरेली,अमृत विचार। जिले में शक्रवार को 27 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें सीएचसी बहेड़ी का एक चिकित्सक और स्टाफ के चार लोग शामिल हैं। सीएचसी भमोरा का एक स्टाफ भी संक्रमित मिला है। किला छावनी के पिता और उनकी सात साल की बेटी को संक्रमित पाया गया है। इसी तरह बिहारीपुर के एक परिवार के चार लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें तीन बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 10 साल, सात साल और एक साल है। आजमनगर में एक 12 साल का बच्चा संक्रमित पाया गया है।
ट्यूलिप टॉवर और सनराइज कॉलोनी में एक-एक युवक संक्रमित मिला है। सेटेलाइट के पास आजाद नगर में भी एक युवक को संक्रमित पाया गया है। नकटिया की चेतना कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग में भी संक्रमण मिला है। शहर में सिटी माल गोदाम रोड स्थित कुंवरपुर बंजरिया में 26 वर्षीय युवक में संक्रमण पाया गया है। 98 सिविल लाइंस निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति और गोविंद नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
बड़ा बाजार की एक 46 वर्षीय महिला और कुतुबखाना की 36 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। इज्जतनगर के अधलखिया में 34 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। आंवला कस्बा के स्ट्रीट किला मोहल्ला, नौगवां में भी एक-एक संक्रमित पाया गया है। ये सभी आईवीआरआई से आई जांच रिपोर्ट में पॉजीटिव मिले हैं।
शुक्रवार को आईवीआरआई से 147 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें 21 को छोड़कर बाकी 120 लोग निगेटिव पाए गए। संक्रमितों में से छह लोगों की रिपोर्ट निजी लैब की जांच में आई है। संक्रमित लोगों में कोरोना की चेन का पता नहीं लगा सका है। स्वास्थ्य विभाग सभी नए 27 संक्रमित लोगों को आइ्रसोलेट करा रहा है। इनके परिजनों और संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन करने के साथ ही उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। निजी लैब से संक्रमित पाए गए छह लोगों के सैंपल फिर से लेकर स्वास्थ्य विभाग उनकी जांच आईवीआरआई से कराएगा।
