हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाली/हरदोई। जिले के सवायजपुर क्षेत्र के लोनार थाने के अंतर्गत ग्राम सराय राघव मजरा संग्रावा में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात खेत की रखवाली कर रहे ग्रामपंचायत सराय राघव के मजरा संग्रावा निवासी राजेन्द्र सिंह चौहान (55) तथा मुनिराज की …

पाली/हरदोई। जिले के सवायजपुर क्षेत्र के लोनार थाने के अंतर्गत ग्राम सराय राघव मजरा संग्रावा में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात खेत की रखवाली कर रहे ग्रामपंचायत सराय राघव के मजरा संग्रावा निवासी राजेन्द्र सिंह चौहान (55) तथा मुनिराज की बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि राजेन्द्र सिंह अपनी ससुराल में रहकर खेती बाड़ी करते थे।उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।दोनों बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है।एक बेटा विकलांग है।

उधर सूचना पाकर लोनार थाना पुलिस व सवायजपुर एसडीएम राकेश सिंह मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसडीएम की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता