रुड़की: साध्वी मैत्री का तलवार लहराते और हवाई फायर करते वीडियो वायरल, जांच शुरू
रुड़की, अमृत विचार। साध्वी मैत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वह रिवाल्वर से ताबड़तोड़ चार हवाई फायर करती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, साध्वी मैत्री ने वायरल वीडियो को पुराना बताते हुए आरोप लगाया है …
रुड़की, अमृत विचार। साध्वी मैत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वह रिवाल्वर से ताबड़तोड़ चार हवाई फायर करती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, साध्वी मैत्री ने वायरल वीडियो को पुराना बताते हुए आरोप लगाया है कि किसी ने साजिशन इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। यह माहौल खराब करने की साजिश है। इतना ही नहीं साध्वी ने कहा कि जिस रिवाल्वर से वह हवाई कर रही हैं, वह उनका अपना लाइसेंसी रिवाल्वर है।
बताते चलें कि मंगलौर के मानकचौक पर साध्वी मैत्री का आश्रम हैं। वायरल वीडियो में साध्वी मैत्री के पास एक युवक भी खड़ा है। साध्वी मैत्री पहले तलवार चलाती हैं। इसके बाद वह यह तलवार पास में खड़े युवक को दे देती हैं। फिर हाथ में पकड़ी हुई रिवाल्वर से ताबड़तोड़ चार हवाई फायर करती हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण के मुताबिक मामले में जांच की जा रही है।
