बुद्ध महोत्सव : बौद्ध भिक्षु व अनुयायियों ने निकाली धम्म यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव में रविवार को बौद्ध भिक्षु व अनुयायियों ने धम्म यात्रा निकाल कर शांति का संदेश दिया। स्तूप की परिक्रमा कर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने यात्रा का जायजा लिया। पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम …

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव में रविवार को बौद्ध भिक्षु व अनुयायियों ने धम्म यात्रा निकाल कर शांति का संदेश दिया। स्तूप की परिक्रमा कर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने यात्रा का जायजा लिया। पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

बुद्ध महोत्सव पर संकिसा में रविवार को बुद्ध विहार से धम्म यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ आयोजक धर्मवीर शाक्य ने फीता काट कर किया। भगवान बुद्ध की झांकी के साथ बौद्ध भिक्षु व अनुयायी यात्रा के साथ स्तूप परिसर में पहुंचे। स्तूप के तीन वार परिक्रमा कर अगरबत्ती व मोमबत्ती जलाकर पूजा वंदना की। डॉ. धम्मपाल महा थैरो ने बताया कि शरद पूर्णिमा का दिन महत्तवपूर्ण है। भगवान बुद्ध ने संकिसा में ही 28 हजार उपदेश दिए थे।

अभिधम्म कठिन होने से भगवान बुद्ध ने सबसे पहले सार पुत्र को मानव कल्याणकारी उपदेश दिए थे। इसके बाद सार पुत्र ने 5 सौ बौद्ध भिक्षुओं को उपदेश दिए थे। इन उपदेशों से 64 प्राणियों को लाभ हुआ। उन्होँने बताया कि बुद्ध वचन एक जीवन जीने की कला है। बुद्ध सभी पर अनुकंपा करते हैं। डीएम व एसपी ने यात्रा का जायजा लिया। शांतिपूर्ण दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान धम्मदीप, बुद्ध रतन, संघ तीर्थ, बौद्ध भिक्षु व अनुयायी मौजूद रहे। विसारी देवी को लगाया खीर पूड़़ी का भोग

विसारी देवी को लगाया भोग

शरद पूर्णिमा पर सनातन धर्म के लोगों ने विरासी देवी मंदिर पहुंच कर देवी को खीरपूड़ी का भाग लगाया। इस दौरान सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित, रामू मिश्रा, राघवेंद्र ठाकुर, दिलीप दीक्षित, रामलड़ैते वर्मा, प्रेम सागर दुबे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- फर्रुखाबाद: संकिसा में बुद्ध महोत्सव का हुआ शुभारंभ, मूर्ति का अनावरण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात