अल्मोड़ा में बारिश से 12 मकान क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण पूरे जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। जिले में बारिश के कारण तीन सडक़ें बंद हैं। जबकि 12 मकानों को तीक्ष्ण नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण जिले के तीन आतंरिक मोटर मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन से मलबा और बड़े बड़े बोल्डर मुख्य …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण पूरे जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। जिले में बारिश के कारण तीन सडक़ें बंद हैं। जबकि 12 मकानों को तीक्ष्ण नुकसान पहुंचा है।

बारिश के कारण जिले के तीन आतंरिक मोटर मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन से मलबा और बड़े बड़े बोल्डर मुख्य मार्गों पर आ गए हैं। जिस कारण इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। लोगों को पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के जिले में ठंड भी काफी बढ़ गई है। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

जिस कारण बाजारों में में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। जिले के कई स्थानों पर पेयजल व बिजली की लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। जिस कारण कई क्षेत्रों में बिजली पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। जिस कारण अब लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यालय पर कई जगहों पर मार्ग क्षतिग्र्रस्त हो गए हैं। बिजली पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है।

संबंधित समाचार