क्रिकेट के बाद अब फिल्मी दुनिया में जलवा दिखाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब फिल्मी दुनिया में जलवा दिखाने की तैयारी कर दी है। उन्होंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च कर दिया है। इस बात की जानकारी LetsCinema ने रविवार को ट्वीट करते हुए दी हैं उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, …

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब फिल्मी दुनिया में जलवा दिखाने की तैयारी कर दी है। उन्होंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च कर दिया है। इस बात की जानकारी LetsCinema ने रविवार को ट्वीट करते हुए दी हैं उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें धोनी नजर आ रहे है और उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम ( ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ ) भी।

थालापथी विजय के साथ फिल्म कर सकते हैं धोनी
बता दें कि खबरें तो काफी समय से चल रही थीं कि धोनी अब फिल्मी दुनिया में आने के तैयार हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धोनी साउथ के सुपरस्टार थालापथी विजय के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। अब जैसी कि धोनी ने अपनी प्रोडक्शन हाउस लॉन्च कर दिया है तो इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म में धोनी कैमियो भी कर सकते हैं। धोनी ने खुद साउथ सुपरस्टार विजय को फोन कर उनकी ये फिल्म करने के लिए कहा है। यानी रिपोर्ट्स में जो दावे किए गए थे, उनमें से एक बात तो सच होती दिखी है। अब धोनी बड़े पर्दे पर कब नजर आएंगे, यह भी देखना होगा।

तीन भाषाओं में बनेंगी फिल्में
महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस का जो पोस्टर सामने आया है, उसमें पता चल रहा है कि माही तीन भाषाओं में अपनी फिल्में बनाएंगे। यह भाषाएं तमिल, तेलुगू और मलयालम है। वैसे देखा जाए तो धोनी 2008 से IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। इसी के चलते धोनी साउथ में काफी फेमस भी हैं। माही को थाला नाम से भी पुकारा जाता है। माही ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन वह आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : IND vs SA : भारतीय गेंदबाजों के मुरीद हुए एडेन मार्कराम, बताई दक्षिण अफ्रीका की हार की वजह

संबंधित समाचार