नैनीताल में तेंदुए के हमले में महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार को तेंदुए ने 60 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। एक पखवाड़े के अंदर तेंदुए के हमले की दूसरी बड़ी घटना है। सोनकोट गांव में इसी तरह के हमले में एक महिला की मौत हो गयी थी। वन क्षेत्राधिकारी भूपाल सिंह मेहता ने …

नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार को तेंदुए ने 60 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। एक पखवाड़े के अंदर तेंदुए के हमले की दूसरी बड़ी घटना है। सोनकोट गांव में इसी तरह के हमले में एक महिला की मौत हो गयी थी।

वन क्षेत्राधिकारी भूपाल सिंह मेहता ने बताया कि काठगोदाम निवासी पुष्पा देवी रोज की तरह अन्य महिलाओं के साथ में जंगल में घास लेने गयी थी। महिलायें अलग-अलग दूरी पर घास काटने लगीं। इसी दौरान घात लगाये तेंदुए ने पुष्पा देवी पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर अन्य महिलाओं ने शोर मचाया लेकिन तेंदुआ तब तक महिला को घसीट कर काफी दूर ले गया था। इसके बाद वनाधिकारियों को सूचना दी गयी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

भूपाल सिंह मेहता ने बताया कि घटनास्थल से काफी दूर महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों को एक लाख रूपये की राहत राशि प्रदान कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिये सोनकोट गांव के साथ ही अन्य तीन जगहों पर पिंजरा लगाये गये हैं।

संबंधित समाचार