खटीमा: देवहा नदी में समाए तीन मकान, परिवारों ने अन्यत्र ली शरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के यूपी सीमा से सटे दाह ढाकी में देवहा नदी के उफान में आने से भूकटाव व बाढ़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। इस बीच तीन परिवारों का मकान नदी में समा गए। जबकि दस अन्य परिवारों को प्राथमिक स्कूल में विस्थापित किया गया। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट …

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के यूपी सीमा से सटे दाह ढाकी में देवहा नदी के उफान में आने से भूकटाव व बाढ़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। इस बीच तीन परिवारों का मकान नदी में समा गए। जबकि दस अन्य परिवारों को प्राथमिक स्कूल में विस्थापित किया गया। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने टीम के साथ निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि सभी प्रभावितों के भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट मोड में है।

चार दिन से लगातार हो रही बरसात से नदी नालों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी है। यूपी सीमा से सटे ग्राम सभा दाह ढाकी में देवहा नदी उफान पर है। नदी से भू कटान जारी है। तीन मकान और नदी में समा गए। तीनों पीड़ित परिवार सुरजीत सिंह, राजू, धर्मेंद्र ने आशियाना खाली कर दाह ढाकी के गिल फार्म में शरण ली है। एसडीएम बिष्ट ने टीम के साथ दाह ढाकी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका के चलते ग्रामीणों को सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

एसडीएम ने बताया कि दस परिवारों को प्राथमिक स्कूल में विस्थापित किया गया है। साथ ही निरंतर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी को पीड़ित परिवारों के खाने-पीने और रहने की उचित व्यवस्था का ध्यान रखने को कहा गया। वहीं विधायक कापड़ी भी पीड़ितों का हालचाल ने मौके पर पहुंचे।

उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक कापड़ी ने एसडीएम बिष्ट से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवारों को हर सक्षम मदद देने को कहा गया।
इस दौरान तहसीलदार शुभांगिनी, पूर्ति निरीक्षक धामी, हयात सिंह बुंगला, हल्का पटवारी नीता चौहान, किसान आयोग सदस्य कारज गिल, गिल फार्म के मैनेजर गुरजंट सिंह उर्फ जिंटा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार