रुद्रपुर: दबंगों पर सोने की चेन व नकदी छीनने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विक्रम निवासी वार्ड 19 खेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लक्ष्मण व सुभाष निवासी वार्ड 19 खेड़ा और पंकज निवासी वार्ड 17 खेड़ा के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया था। बताया कि 5 अक्टूबर को वह पंकज की घर की तरफ से गुजर रहा था। आरोप …

रुद्रपुर, अमृत विचार। विक्रम निवासी वार्ड 19 खेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लक्ष्मण व सुभाष निवासी वार्ड 19 खेड़ा और पंकज निवासी वार्ड 17 खेड़ा के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया था। बताया कि 5 अक्टूबर को वह पंकज की घर की तरफ से गुजर रहा था।

आरोप है कि इसी बीच पंकज, इमरान, रिजवान, निवासी वार्ड 17 खेड़ा व इसके अन्य साथियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और मारने पीटने लगे। विक्रम का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी सोने की चेन व जेब में रखी 5 हजार रुपये छीन लिए। शोर शराबा मचाने पर मारपीट करने वाले धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार