रुड़की: बच्चों के बीच का विवाद पथराव में हुआ तब्दील, पुलिस तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुड़की, अमृत विचार। बच्चों के बीच का विवाद इस कदर बड़ा की दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली मंगलौर के मलानपुरा निवासी साजिद और आफताब के बच्चे सोमवार को घर के बाहर …

रुड़की, अमृत विचार। बच्चों के बीच का विवाद इस कदर बड़ा की दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली मंगलौर के मलानपुरा निवासी साजिद और आफताब के बच्चे सोमवार को घर के बाहर खेल रहे थे। खेल के दौरान दोनों में बहस होनी लगी। देखते ही देखते मामला हाथपाई तक जा पहुंचा और इसके बाद दोनों बच्चों के परिजनों के बीच मामला पहुंचा तो यह मामला और तूल पकड़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और जमकर पथराव हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और एहतियातन मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

संबंधित समाचार