मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिलारी थाना क्षेत्र में गांव मलकपुर निवासी महेंद्र सिंह (41) समरसेबल लगाने का काम करते …

मुरादाबाद,अमृत विचार। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिलारी थाना क्षेत्र में गांव मलकपुर निवासी महेंद्र सिंह (41) समरसेबल लगाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी दानवती, एक बेटा (14) और दो बेटी नेंसी (11) और आयुषी (9) हैं।

परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह रात में करीब आठ बजे काम खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के लालपुर पीपलसाना में इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य से मारपीट के आरोप में 18 पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात