आगरा: जापानी पर्यटक से 23 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा जिले में एक जापानी नागरिक के साथ 23 लाख रुपये की कथित ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस शख्स की गिरफ्तारी और पूरी घटना को लेकर जानकारी दी। आरोपी का नाम लपका अली हुसैन है। उसके खिलाफ इस साल जनवरी में आगरा …

आगरा। यूपी के आगरा जिले में एक जापानी नागरिक के साथ 23 लाख रुपये की कथित ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस शख्स की गिरफ्तारी और पूरी घटना को लेकर जानकारी दी। आरोपी का नाम लपका अली हुसैन है। उसके खिलाफ इस साल जनवरी में आगरा टूरिस्ट थाने में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आगरा टूरिस्ट थाने के एसएचओ जय सिंह परिहार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को सोमवार को उस समय रंगे हाथों पकड़ा गया, जब वह ताजमहल के पास कुछ अन्य पर्यटकों को धोखा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और फिर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, ये मामला तीन साल पुराना, मार्च 2019 का है, जब जापान के क्योटो की रहने वाली 56 साल की महिला भारत आई थी। आगरा पहुंचने पर, वो अपने होटल के लिए रास्ता भटक गई तो उसने वहां के स्थानीय निवासी हुसैन से मदद ली।

यह भी पढ़ें:-मदरसों में आतंक की जड़े मजबूत कर रहे आठ आतंकी गिरफ्तार

संबंधित समाचार