हल्द्वानी: मौसम विभाग ने बागेश्वर व पिथौरागढ़ के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग ने बुधवार से 4 दिन के लिए कैलेंडर जारी किया है। विभाग के मुताबिक बागेश्वर और पिथौरागढ़ में यलो अलर्ट रहेगा। इसके चलते बौछारों के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 15 अक्टूबर से लोगों को राहत मिल मिलेगी। विभाग से जारी कैलेंडर के मुताबिक बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग ने बुधवार से 4 दिन के लिए कैलेंडर जारी किया है। विभाग के मुताबिक बागेश्वर और पिथौरागढ़ में यलो अलर्ट रहेगा। इसके चलते बौछारों के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 15 अक्टूबर से लोगों को राहत मिल मिलेगी।

विभाग से जारी कैलेंडर के मुताबिक बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर से ऊपर वाले स्थानों पर कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है। चेतावनी दी कि भूस्खलन से चट्टानें गिर सकती हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। अलावा 13 और 14 को दोनों जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15 से लोगों को बारिश से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

संबंधित समाचार