मुरादाबाद : निगम की टीम ने कांठ रोड पर हटवाया अतिक्रमण, शिकायत पर की कारवाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कांठ रोड पर फोटोन हॉस्पिटल के समीप अतिक्रमण हटवाया। दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया। सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कांठ रोड पर फोटोन हॉस्पिटल के समीप अतिक्रमण हटवाया। दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया। सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। टीम में कर निरीक्षक मयंक चौधरी, पुष्पेंद्र मौर्य, सचिन सैनी आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : धान खरीद के लिए केंद्रों पर रखें पर्याप्त इंतजाम, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश
