बरेली: रेंज से लापता 96 बदमाश करवा सकते हैं बवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कानपुर में पुलिस आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद खौफजदा कई बदमाश रेंज से गायब हो गए हैं। आपरेशन पाताल चलाकर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस को आशंका है कि लापता बदमाश बवाल करा सकते हैं। …

बरेली,अमृत विचार। कानपुर में पुलिस आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद खौफजदा कई बदमाश रेंज से गायब हो गए हैं। आपरेशन पाताल चलाकर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस को आशंका है कि लापता बदमाश बवाल करा सकते हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने बरेली रेंज के चारों जिलों के खूंखार 1054 बदमाशों को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस को इन बदमाशों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के बदमाशों से लेकर हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस ने सूची तैयार की है।

चारों जिलों में 1054 हिस्ट्रीशीटरों को चिन्हित किया गया है। ये बीते पांच सालों में लूट, डकैती, पशु तस्करी और पुलिस पर हमले की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 1054 में 400 ऐसे बदमाश हैं जो आये दिन घटनाओं को अंजाम देते हैं। 96 बदमाश पुलिस की वांटेड लिस्ट में हैं।

वहीं इनमें से 142 बदमाश मंडल की अलग-अलग जेलों में सजा काट रहे हैं । फरार हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ वारंट जारी हो गए हैं। फरार चल रहे इन बदमाशों से पुलिस को बवाल की खतरा बना हुआ है। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय के आदेश के बाद पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटरों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार