बाजपुर: पुलिस का रौब दिखाकर अपने अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवा लिया
बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस का रौब दिखाकर ऑनलाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जनजाति समाज के ग्राम बैंतखेड़ी निवासी रघुवीर सिंह पुत्र शिव सिंह ने मंगलवार को दोपहर में पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर …
बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस का रौब दिखाकर ऑनलाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
जनजाति समाज के ग्राम बैंतखेड़ी निवासी रघुवीर सिंह पुत्र शिव सिंह ने मंगलवार को दोपहर में पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर कहा है कि एक महिला व पुरुष ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे डरा-धमकाकर अपने पेटीएम पर दो बार में 2400 रुपये ट्रांसफर करवा लिए हैं।
आरोपियों ने अपने व्हाट्सएप नंबर पर जो डीपी लगाई है उसमें वह पुलिस की वर्दी में कार्यालय में बैठे नजर आ रहे हैं। महिला आरोपित ने अब डीपी से अपना फोटो हटा भी लिया है। मंगलवार को भी उसे बार-बार फोन करके 2600 रुपये और ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा नहीं करने की दशा में उस पर 25 हजार का जुर्माना लगाने व थाने में बंद करने की धमकियां दी गईं। आरोपियों के बार-बार फोन करने से वह मानिक रूप से काफी परेशान हो चुका है।
पीड़ित ने तहरीर में पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। अलबत्ता पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
