श्रीनगर: सोशल मीडिया पर हो रही क्राउड फंडिंग, अंकिता को न्याय दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर, अमृत विचार। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद से ही सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों द्वारा अंकिता के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए क्राउड फंडिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट शेयर की जा रही हैं जिसमें किसी ने 20 लाख इकट्ठा करने का टारगेट बनाया है तो कोई …

श्रीनगर, अमृत विचार। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद से ही सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों द्वारा अंकिता के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए क्राउड फंडिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट शेयर की जा रही हैं जिसमें किसी ने 20 लाख इकट्ठा करने का टारगेट बनाया है तो कोई परिजनों को केस लड़ने के लिए आर्थिक सहायता मांग रहा है। लोग इन अकाउंट नंबरों में धन दान कर रहे हैं।

अंकिता के पिता का कहना है कि उन्होंने किसी को न ही पैसा डोनेट करने को कहा है और न ही किसी को अपना बैंक डिटेल दिया है। किसी ने क्राउड फंडिंग की कोई सूचना उन्हें नहीं दी है।

अंकिता के पिता वीरेंद्र बिष्ट का कहना है कि उन्हें पैसों की नहीं, न्याय की आवश्यकता है। उन्होंने जनता से अंकिता की न्याय की लड़ाई में साथ देने की अपील की है, न कि सोशल मीडिया पर पैसा डोनेट करने की। पौडी जिले के एसएसपी यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि उनके संज्ञान में भी आया है कि क्राउड फंडिंग की जा रही है, जबकि अंकिता के परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फंडिंग के जरिये इस घटना का दुरुपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा इस तरह के कार्य करने वाले लोगो पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार