प्रयागराज: ईडी ने अब्बास अंसारी के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस
प्रयागराज, अमृत विचार। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। ईडी की प्रयागराज यूनिट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ ये लुकआउट नोटिस जारी किया है। अब्बास अंसारी लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद अब देश छोड़कर नहीं भाग …
प्रयागराज, अमृत विचार। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। ईडी की प्रयागराज यूनिट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ ये लुकआउट नोटिस जारी किया है।
अब्बास अंसारी लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद अब देश छोड़कर नहीं भाग सकेंगे। जबकि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है। इसके बाद अब देश के सभी एयरपोर्ट को नोटिस जारी होने की सूचना भेजी गई है। बताते चलें कि यूपी पुलिस पहले ही अब्बास अंसारी को फरार घोषित कर चुकी है। साथ ही लखनऊ कि एक कोर्ट से अब्बास अंसारी को भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें-अयोध्या: आज जगद्गुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी
