सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, जगद्गुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण
अयोध्या, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने अयोध्या दौरे पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने रमा स्वामी मंदिर की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां सीएम ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर साधु-सन्यासी समेत कई क्षेत्र के लोग मौजूद हैं। इस मौके …
अयोध्या, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने अयोध्या दौरे पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने रमा स्वामी मंदिर की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां सीएम ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर साधु-सन्यासी समेत कई क्षेत्र के लोग मौजूद हैं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये नया भारत है जो संतों-महात्माओं की परंपरा का अनुसरण करता है। और लोकमंगल की भावना से काम करता है। सीएम योगी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जगद्गुरु कि प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मुझे मिला। बताते चलें कि जगद्गुरु रामानुजाचार्य कि प्रतिमा का निर्माण राजस्थान में किया गया है।
ये भी पढ़ें-अमेरिका की पहली हिंदू महिला सांसद ने छोड़ी डेमाक्रेटिक पार्टी, बाइडेन सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
