फार्म हाउस पर फसल उगा रहे हैं सलमान,फोटो शेयर कर बोले- जय जवान, जय किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों अपने फार्म हाउस पर फसल उगा रहे हैं। सलमान खान इन दिनों परिवार के कुछ सदस्यों और यूलिया वंतूर के साथ पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही समय बिता रहे हैं। हाल ही में सलमान खान फार्म हाउस पर फसल उगाते नजर आए। सलमान ने इसका …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों अपने फार्म हाउस पर फसल उगा रहे हैं। सलमान खान इन दिनों परिवार के कुछ सदस्यों और यूलिया वंतूर के साथ पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही समय बिता रहे हैं। हाल ही में सलमान खान फार्म हाउस पर फसल उगाते नजर आए।

सलमान ने इसका फोटो इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया है। इस तस्वीर में सलमान खान खेत के बीचो-बीच खड़े हुए हैं। फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, “दाने दाने पर लिखा होता है, खाने वाले का नाम। जय जवान, जय किसान।” सलमान जल्द ही फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। चर्चा हो रही है कि अब यह फिल्म दीवाली पर रिलीज हो सकती है।

संबंधित समाचार