हल्द्वानी: डीआईजी को 8077713006 पर कॉल कर दर्ज कराएं शिकायत
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले तीन माह में व्हाट्सएप और कॉल के जरिये लोगों ने डीआईजी कैंप कार्यालय में अपनी शिकायतें दर्ज कराईं और समय रहते उनका निस्तारण भी कर दिया गया। आप भी डीआईजी कैंप कार्यालय के 8077713006 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले तीन माह में व्हाट्सएप और कॉल के जरिये लोगों ने डीआईजी कैंप कार्यालय में अपनी शिकायतें दर्ज कराईं और समय रहते उनका निस्तारण भी कर दिया गया। आप भी डीआईजी कैंप कार्यालय के 8077713006 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि जुलाई से अक्टूबर माह तक चार जिलों से कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 29 शिकायतें निस्तारित कर दी गईं। जबकि शेष 14 पर कार्रवाई जारी है। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा 28 शिकायतें नैनीताल जिले से मिलीं। जबकि ऊधमसिंहनगर से 12, चम्पावत से एक और पिथौरागढ़ से दो शिकायतें मिलीं। इनमें से पिथौरागढ़ और चम्पावत के मामले निपटा दिए गए। ऊधमसिंहनगर में छह और नैनीताल में आठ शिकायतों का निस्तारण बाकी है।
जबकि अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले से एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि लोगों ने उत्तराखंड पुलिस एप पर ई-एफआईआर दर्ज करानी भी शुरू कर दी है। अभी तक ऊधमसिंहनगर से 11 और नैनीताल जिले में एक शिकायत दर्ज की गई है।
