काशीपुर: एफडीआर तोड़कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने अपने दो भाइयों समेत बैंक कर्मचारियों पर मां की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर बैंक में जमा एफडीआर को तोड़कर लाखों रुपये की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले …
काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने अपने दो भाइयों समेत बैंक कर्मचारियों पर मां की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर बैंक में जमा एफडीआर को तोड़कर लाखों रुपये की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शक्ति नगर निवासी प्रशांत कुमार वर्मा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके पिता शिव किशोर वर्मा एडवोकेट की मृत्यु 17 जनवरी 2018 को होने के बाद विभिन्न मदों से आई रकम में से पांच लाख रुपये की एफडीआर उसके, उसके भाई विकास वर्मा, कलश मंडप निवासी मुकेश वर्मा व उसकी माता कमलेश वर्मा के नाम से अल्मोड़ा को-ऑपरेटिव बैंक में कराई गई थी।
कहा कि उसकी सहमति के बिना विकास वर्मा ने मां की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर साढ़े चार लाख के दो चेक जारी कर एमएसआई बनवाई तथा 9 लाख रुपये की रकम मां कमलेश वर्मा, मुकेश वर्मा व विकास वर्मा के बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त खाते में जमा की गई तथा मुकेश वर्मा, विकास वर्मा ने उक्त रकम को आपस में बांट लिया।
रकम निकालने की तिथि गलत दिखाकर 14 फरवरी 2017 को दोनों ने बैंक प्रबंधक व कर्मचारियों से सांठ गांठ कर मां के खाते के चेक पर जाली हस्ताक्षर कर 2 लाख 15 हजार रुपये रकम निकाली ली। जबकि सही तिथि कोई पता नहीं है। कहा कि चेक पर जो हस्ताक्षर हैं वह मां के हस्ताक्षर से अलग हैं। कहा कि जब मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों भाइयों समेत बैंक मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
