प्रशासन का एक्शन : अवैध परिवहन में सीज किए गए चार डंफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह बीती रात से बुधवार की दोपहर तक जिले के खोह, कालूपुर, ट्रैफिक चौराहा, बेड़ी पुलिया, भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी, राजापुर व सरधुवा के अलावा बांदा की सीमा स्थित लमियारी गांव में भारी वाहनों की चेकिंग की। ओवरलोडिंग, बिना रवन्ना एवं वैध प्रपत्रों के अभाव में चल रहे गिट्टी …

अमृत विचार, चित्रकूट। जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह बीती रात से बुधवार की दोपहर तक जिले के खोह, कालूपुर, ट्रैफिक चौराहा, बेड़ी पुलिया, भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी, राजापुर व सरधुवा के अलावा बांदा की सीमा स्थित लमियारी गांव में भारी वाहनों की चेकिंग की।

ओवरलोडिंग, बिना रवन्ना एवं वैध प्रपत्रों के अभाव में चल रहे गिट्टी व मोरंग से भरे दर्जन भर वाहनों का ई-चालान किया है। चार वाहनों को सीज कर थानों में खड़ा कराया।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि खनन कारोबारियों को रॉयल्टी की चोरी व ओवरलोडिंग न करने के लिए बार-बार समझाने एवं नोटिस जारी करने के बाद भी ये बाज नहीं आ रहे हैं।

ऐसे में डीएम अभिषेक आनंद के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। कहा कि जनपद में किसी भी हाल में बिना प्रपत्र,अवैध परिवहन व अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन अवैध कामों के नियंत्रण के लिए धरातल पर उतर कर लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:- रुद्रपुर: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे वाहन को किया सीज

संबंधित समाचार