मुरादाबाद : लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग, यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों से आस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दिवाली और छठ पूजा को लेकर रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। कई ट्रेनें ऐसी भी जिनमें 150 से लेकर 200 तक वेटिंग आ रही है। जिसके चलते अब यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों बर्थ कंफर्म होने की उम्मीद है। वहीं रेलवे ने भी फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। यात्रियों …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दिवाली और छठ पूजा को लेकर रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। कई ट्रेनें ऐसी भी जिनमें 150 से लेकर 200 तक वेटिंग आ रही है। जिसके चलते अब यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों बर्थ कंफर्म होने की उम्मीद है। वहीं रेलवे ने भी फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन नवंबर माह के आखिरी तक किया जाएगा।

बिहार, आसाम, आनंद विहार व नई दिल्ली जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में त्योहारों पर टिकट की मारामारी है और कई प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 पार कर गई है। सहानपुर, हरिद्वार व पंजाब की ओर जाने वाली रेगुलर ट्रेनों का भी यही हाल है। लेकिन, रेलुगर ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने पर भी यात्रियों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने दिवाली व छठपूजा के लिए 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन सभी रूटों पर किया है। जिसके चलते यात्री अब स्पेशल ट्रेनों में अपना आरक्षण करा रहे हैं।

ट्रेनों में वेटिंग पर एक नजर
आनंद विहार-गाजीपुर सिटी जाने वाली ट्रेन संख्या 22420 में 22 अक्तूबर को 250, 23 को 166, 25 को 106 व 27 अक्टूबर को 100 वेटिंग है। इसके अलावा बनारस जाने वाली ट्रेन संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस में 22 अक्टूबर को 130 वेटिंग है। ट्रेन संख्या 13152-सियालदाह एक्सप्रेस में 20 अक्टूबर को 190, 21 को 196, 22 को 200, 23 को 146, 26 को 104 वेटिंग आ रही है। दूसरी ओर ट्रेन संख्या 13006-पंजाब मेल, ट्रेन संख्या 13308-किसान एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14524 सत्याग्रह एक्सप्रेस में भी 150 के ऊपर वोटिंग आ रही है।

पुल मरम्मत के चलते मुरादाबाद-काठगोदाम समेत छह ट्रेनें रद
मुरादाबाद। इज्जतनगर रेल मंडल के लालकुआं और काशीपुर रेलवे स्टेशन के बीच पुल मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। इसके चलते बुधवार से मुरादाबाद-काठगोदाम जाने वाली दो ट्रेनों समेत चार अन्य निरस्त की गई हैं। रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि लालकुआं और काशीपुर के बीच पुल मरम्मत का कार्य मंगलवार से शुरू किया गया है। जिसके कारण मुरादाबाद से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन संख्या 05363 समेत छह ट्रेनें बुधवार से अगले आदेश तक रद्द की गई हैं। इसकी जानकारी यात्रियों को मैसेज के माध्यम से दे दी गई है।

list

पट्टीकला में रेलवे पुल क्षतिग्रस्त ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
मसवासी (रामपुर)। पट्टीकला में कोसी नदी के रेलवे पुल पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। रेलवे कोसी पुल का पिलर पानी के अत्यधिक बहाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी के बहाव के चलते मरम्मत कार्य बाधित है, जिससे ट्रेनों के आवागमन पर विभाग ने रोक लगा दी है। पट्टीकला में बाजपुर काशीपुर रेल संभाग पर रेल आवागमन स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को पट्टीकला में कोसी नदी पर बने रेलवे पुल के पिलर नंबर सात की सुरक्षा पिचिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से तकनीकी रेलवे अधिकारियों ने अग्रिम आदेश तक इस पुल से रेल आवागमन पर प्रभावी रोक लगा दी है। बताया गया कि कोसी नदी में पिछले दिनों छोड़े गए। अत्यधिक पानी तथा तेज बहाव के कारण रेलवे पुल के क्षतिग्रस्त हो गए। पत्थर और गोल्डर से भरी मालगाड़ी गूलरभोज हाल्ट पर खड़ी हुई है।अनुकूल वातावरण होते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सुहागिनें तैयार, सोलह शृंगार कर करेंगी चांद का दीदार

संबंधित समाचार