रामनगर: बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को छोड़ने पर यातायात निरीक्षक निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर डिपो के यातायात निरीक्षक को बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को छोड़े जाने आरोप में मुख्यालय ने निलंबित कर दिया है। पांच अक्तूबर को दिल्ली से रामनगर आ रही काशीपुर डिपो की बस संख्या यूके 07पीए 1687 को यातायात निरीक्षक नवीन आर्य ने चेक किया। आरोप है कि यातायात निरीक्षक …

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर डिपो के यातायात निरीक्षक को बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को छोड़े जाने आरोप में मुख्यालय ने निलंबित कर दिया है।

पांच अक्तूबर को दिल्ली से रामनगर आ रही काशीपुर डिपो की बस संख्या यूके 07पीए 1687 को यातायात निरीक्षक नवीन आर्य ने चेक किया। आरोप है कि यातायात निरीक्षक ने परिचालक से मिलकर तीन बिना टिकट यात्रियों को छोड़ दिया था। बिना टिकट इन यात्रियों को रामनगर डिपो के एआरएम ने पकड़ा था। यातायात निरीक्षक की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। एआरएम मोहन राम आर्य ने बताया की प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने यातायात निरीक्षक नवीन आर्य को निलंबित कर दिया है।

संबंधित समाचार