हल्द्वानी: साइबर ठगों से बचाव में मुख्य कोषाधिकारी ने पेंशनर्स को दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। साइबर ठगी के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब साइबर ठगों ने एक नई रणनीति अपनाते हुए बुजुर्ग पेंशनर्स को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक ठगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन लोगों के पास फोन आने लगे हैं। शुक्रवार को मुख्य कोषाधिकारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। साइबर ठगी के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब साइबर ठगों ने एक नई रणनीति अपनाते हुए बुजुर्ग पेंशनर्स को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक ठगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन लोगों के पास फोन आने लगे हैं।

शुक्रवार को मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा ने पत्र जारी कर जनपद के समस्त पेंशनरों को साईबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस प्रकार की शिकायतें मिल रही है कि साईबर ठगों द्वारा उनके मोबाईल नंबर पर कॉल की जा रही है व स्वयं को कोषागार कर्मी बताकर जीवित प्रमाण पत्र के संबध में पेंशनरों का डाटा मांगा जा रहा है।

दिनेश राणा ने जिले के पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों को आगाह करते हुए कहा कि कोषागार एवं उपकोषागारों से जीवित प्रमाण पत्र के संबध में किसी भी पेंशनर को कॉल कर कोई भी विवरण नही मांगा जा रहा है। यदि किसी भी पेंशनर के पास इस प्रकार की कॉल आती है, तो किसी से अपना डाटा व सूचना साझा न करें। इसकी जानकारी तत्काल अपने नजदीकी कोषागार तथा साइबर थाने को दें, ताकि साईबर ठगी से बचा जा सके।

संबंधित समाचार