अमेरिकी मरीन कॉर्प्स के खिलाफ तीन सिखों ने दायर की याचिका, पगड़ी-दाढ़ी के साथ नौसेना में करना चाहते हैं ट्रेनिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका की मरीन सेवा के तीन भावी सैनिकों ने संघीय अदालत का रुख कर उन्हें बिना कटे केश, दाढ़ी और पगड़ी के साथ विशिष्ट बल के प्रशिक्षण में शामिल होने देने की गुहार लगायी है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अपीलीय अदालत के न्यायाधीशों ने …

वाशिंगटन। अमेरिका की मरीन सेवा के तीन भावी सैनिकों ने संघीय अदालत का रुख कर उन्हें बिना कटे केश, दाढ़ी और पगड़ी के साथ विशिष्ट बल के प्रशिक्षण में शामिल होने देने की गुहार लगायी है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अपीलीय अदालत के न्यायाधीशों ने आकाश सिंह, जसकीरत सिंह और मिलाप सिंह चहल की अपील पर मंगलवार को सुनवाई की।

मरीन टाइम्स की खबर के अनुसार, एक निचली अदालत ने उन्हें अपने धार्मिक विश्वास वाले प्रतीकों के साथ मरीन कोर बेसिक ट्रेनिंग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सितंबर में अपीलीय अदालत का रुख किया था। मरीन बल की दलील है कि कोर के नियम लागू करना राष्ट्रीय हित के लिए एकरूपता बनाए रखने के वास्ते आवश्यक हैं। गौरतलब है कि सिख धर्म में पुरुषों के लिए अपने केश और दाढ़ी न कटाना तथा कंघा, किरपान रखना, कड़ा और सूती का एक सफेद कच्छा पहनना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया में क्षेत्रीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का मिला आदेश

संबंधित समाचार