बहराइच: बाइक और पिकअप में भिड़ंत, पेट का एग्जाम देने जा रहे छात्र की मौत, दूसरा घायल
बहराइच। जनपद से सीतापुर पेट एग्जाम देने जा रहे अभ्यर्थियों की बाइक और पिक अप में हरदी थाना क्षेत्र में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक अभ्यर्थी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य हादसे में भी महिला समेत दो घायल हो …
बहराइच। जनपद से सीतापुर पेट एग्जाम देने जा रहे अभ्यर्थियों की बाइक और पिक अप में हरदी थाना क्षेत्र में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक अभ्यर्थी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य हादसे में भी महिला समेत दो घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश upsssc की ओर से शनिवार से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा शुरूहुआ है। पहली पाली का प्रवेश सुबह आठ बजे से सेंटर में दिया जाना है। इस बार बहराइच के अभ्यर्थियों का सेंटर सीतापुर भेजा गया है। शनिवार सुबह सात बजे कोतवाली देहात के पानी टंकी निवासी बाइक सवार अभ्यर्थी सीतापुर जा रहे थे। बहराइच सीतापुर मार्ग पर हरदी थाना क्षेत्र के मेथौरा गांव के पास बाइक और पिक अप में भिड़ंत हो गई।
मौके पर एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल अभ्यर्थी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। चालक हादसा के बाद फरार हो गया। उधर नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के खपरा वन चौकी के ट्रैक्टर ट्राली और बाइक में टक्कर हो गई।
जिससे बाइक सवार कोतवाली मूर्तिहा के मधवापुर गांव निवासी सोनू (28) पुत्र नंदकिशोर घायल हो गए। उसे लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के सिंगाही निवासी वसीम अपनी पत्नी हसीना के साथ बाइक से जा रहे थे। रात में मरौचा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसके पत्नी घायल हो गई। जबकि पत्नी बाल बाल बच गई।
यह भी पढ़े:-बहराइच: चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान
