काशीपुर: पति समेत दस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट कर गाली गलौज कर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आर्य नगर निवासी कीर्ति ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर बताया कि 26 अप्रैल …
काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट कर गाली गलौज कर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आर्य नगर निवासी कीर्ति ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर बताया कि 26 अप्रैल 2016 को उसका विवाह बृजेश पांडेय निवासी जिगमा थाना रिलीवगंज जिला सारन बिहार के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी के दौरान उसके परिजनों ने उपहार स्वरूप दान दहेज भी दिया था। कुछ दिन बाद ही ससुराली कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि ससुराल वाले पति के लिए बाइक व अन्य ससुरालियों के लिए सोने की अंगूठी दहेज में लाने की मांग करते रहे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसे अप्रैल 2020 में घर से मारपीट का निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंदन कॉलोनी भगत सिंह पार्क मंदिर मार्ग नई दिल्ली निवासी पति बृजेश पांडेय, ससुर व जेठ समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
