फर्रुखाबाद: बाढ़ के पानी में डूब कर बालक की मौत, गोताखोरों ने डेढ़ घंटे बाद निकाला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। बकरी चराने गया बालक पैर फिसलने से सोता नाला में गिर गया। बाढ़ के पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। डेढ़ घंटे बाद निकले शव को देखकर परिजन रोने बिलखने लगे। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर निवासी रामनिवास का पांच वर्षीय पुत्र रवि शनिवार को बकरी चराने सोता नाला …

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। बकरी चराने गया बालक पैर फिसलने से सोता नाला में गिर गया। बाढ़ के पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। डेढ़ घंटे बाद निकले शव को देखकर परिजन रोने बिलखने लगे।

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर निवासी रामनिवास का पांच वर्षीय पुत्र रवि शनिवार को बकरी चराने सोता नाला के पास गया था। उसके साथ गांव के अन्य बालक भी गए थे। वह अन्य बालकों के साथ सोता नाला के पास बैठा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सोता नाला में गिर गया। रामगंगा में बाढ़ होने से सोता नाला में इस समय पानी अधिक है। उसी में वह डूब गया।

अन्य बालकों ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। पिता रामनिवास गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पुत्र की सोता नाला में खोज करने लगे। गोताखोरों ने डेढ़ घंटे बाद बालक के शव को बाहर निकाला। एसओ संत प्रकाश पटेल और तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: पहले दी टीबी को मात-अब निभाएंगे दूसरे मरीजों का साथ

संबंधित समाचार