IPL 2023 नीलामी की तारीख का हुआ ऐलान, बेंगलुरु में इस दिन सजेगी खिलाड़ियों की मंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन वैसे तो 2023 में खेला जाएगा, लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। 16 दिसंबर को बेंगलुरु में आईपीएल 2023 की नीलामी होगी। तीन साल के बाद टूर्नामेंट के होम और अवे फॉर्मेट की वापसी होगी। इस साल सभी टीमें एक मुकाबला होम और …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन वैसे तो 2023 में खेला जाएगा, लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। 16 दिसंबर को बेंगलुरु में आईपीएल 2023 की नीलामी होगी। तीन साल के बाद टूर्नामेंट के होम और अवे फॉर्मेट की वापसी होगी। इस साल सभी टीमें एक मुकाबला होम और एक अवे खेलेंगी। यही फॉर्मेट शुरु से चला आ रहा है, लेकिन कोरोना के कारण 2019 के बाद से इस फॉर्मेट के साथ टूर्नामेंट नहीं खेला जा सका था। वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में पर्स 90 करोड़ रुपये था। लेकिन, आईपीएल 2023 के लिए यह 95 करोड़ रुपये हो सकता है यानी पांच करोड़ ज्यादा।

वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण आईपीएल कुछ स्थानों पर ही आयोजित किया गया। वर्ष 2020 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्थानों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खाली स्टेडियमों में किया गया था। वर्ष 2021 में इस टी20 टूर्नामेंट का आयोजन चार स्थानों दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में किया गया। लेकिन, अब महामारी नियंत्रण में है और इसलिए यह लीग घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान के पुराने प्रारूप में खेली जाएगी।

बीसीसीआई के निवर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 22 सितंबर को राज्य संघों को लिखे अपने पत्र में उल्लेख किया था, ‘पुरुषों के आईपीएल का अगला होम-अवे फॉर्मेट में होगा। जिसमें सभी 10 टीमें अपने घरेलू मैच अपने निर्धारित स्थानों पर खेलेंगी।’

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में मौसम का ग्रहण! रद हो सकता है मैच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात