अंकिता लोखंडे ने सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की पहली पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद उनकी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने आखिरकार अपनी प्यारी यादों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकिता ने एक दिए की तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया, “भगवान का बच्चा”। उनकी ये पोस्ट तत्काल …

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद उनकी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने आखिरकार अपनी प्यारी यादों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकिता ने एक दिए की तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया, “भगवान का बच्चा”।

उनकी ये पोस्ट तत्काल वायरल हो गई। प्रशंसकों ने इस पर टिप्पणियां भी कीं। अभिनेत्री युविका चौधरी ने टिप्पणी की, “भगवान आपको आशीर्वाद दें।”

एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आशा नेगी ने भी अंकिता के पोस्ट के जवाब में दिल के इमोजीस बनाकर टिप्पणियां कीं। बता दें कि अंकिता ने सुशांत को लगभग छह साल तक डेट किया। उनकी मुलाकात एकता कपूर के शो ‘पवित्रा रिश्ता’ के सेट पर हुई थी।

सुशांत को 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर लटका हुआ पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि अभिनेता ने आत्महत्या की थी। अंकिता सुशांत के निधन के बाद मुंबई में ही उनके परिवार से मिलने उनके घर भी गईं थीं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात