MBBS के बाद अब इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई हिंदी में होगी शुरू, CM शिवराज का ऐलान
भोपाल। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश में एमबीबीएस (MBBS) छात्रों के लिए हिंदी सिलेबस में किताबों को लॉच किया है। इस तरह हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला राज्य मध्य प्रदेश बन गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार इस साल …
भोपाल। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश में एमबीबीएस (MBBS) छात्रों के लिए हिंदी सिलेबस में किताबों को लॉच किया है। इस तरह हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला राज्य मध्य प्रदेश बन गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार इस साल 6 इंजीनियरिंग और 6 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भी हिंदी में पढ़ाई शुरू करेगी।
ये भी पढ़ें- एमबीबीएस का हिंदी पाठयक्रम होगा नुकसानदेह, विशेषज्ञ ने जारी किया बयान
अंग्रेजी भाषा का गुलाम क्यों बनना है?
सीएम शिवराज ने कहा कि जल्द ही 6 इंजीनियरिंग और 6 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में हिंदी में पढ़ाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई को हमारी सरकार पूरी तरह अंग्रेजी से मुक्त कर देगी। सीएम ने कहा कि जो अंग्रेजी में पढ़ना चाहते हैं वो पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में IIT और IIM में हिंदी में शिक्षा शुरू करना हमारा सपना है। शिवराज ने कहा कि हमें अंग्रेजी भाषा का गुलाम क्यों बनना है? अगर चीनी, जापानी, जर्मन, रूसी और फ्रेंच अपनी-अपनी भाषाओं में अपनी प्रतिभा का अध्ययन और अभिव्यक्ति कर सकते हैं और उच्च पदों पर पहुंच सकते हैं तो हमारे बच्चे ऐसा क्यों नहीं कर सकते?
बाकी राज्यों से भी लेंगे मदद
चौहान ने कहा कि हमने जो एमबीबीएस की किताब तैयार की है उसे बाकी राज्यों के साथ भी शेयर करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलूंगा। चौहान ने कहा कि हमारे पास जो कुछ भी होगा हम बाकी राज्यों के साथ उसे शेयर करेंगे और बाकी के राज्यों से भी हम वो सब लेंगे जिससे शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके।
बता दें कि अमित शाह ने एमबीबीएस छात्रों के लिए बायोकेमिस्ट्री (जीव रसायन), एनाटॉमी (शरीर रचना-विज्ञान) और मेडिकल फिजियोलॉजी (शरीर क्रिया विज्ञान) विषयों के लिए हिंदी भाषा में किताबों को लॉच किया। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
अमित शाह ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज और सारंग की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में एमबीबीएस छात्रों के लिए मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, एनाटॉमी और मेडिकल फिजियोलॉजी विषयों की पाठ्य पुस्तक का अनावरण किया।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए कर्नाटक में वोट करेंगे राहुल गांधी, इस दिन आएंगे परिणाम
