लखनऊ: सीएम योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, त्योहारों को लेकर दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग की। जिसमें उन्होंने आने वाले त्योहारों को लेकर कई निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा पटाखों की दुकाने आबादी से दूर लगवाने की व्यवस्था की जाए। जहां पर आग बुझाने के उपकरण पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होने …

लखनऊ, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग की। जिसमें उन्होंने आने वाले त्योहारों को लेकर कई निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा पटाखों की दुकाने आबादी से दूर लगवाने की व्यवस्था की जाए। जहां पर आग बुझाने के उपकरण पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होने चाहिए। पुलिस को दिए निर्देश में उन्होंने कहा की पैदल पेट्रोलिंग की व्यवस्था को शुरू किया जाए , इस दौरान उन्होंने अराजक तत्वों के साथ कठोरता से निपटने को कहा।

सीएम योगी ने अधिकारियों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और हर शहर में सुचारू ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। मीटिंग के दौरान सीएम योगी ने कहा कि खान-पान की चीजों में मिलावटखोरी स्वीकार नहीं, इसके खिलाफ अधिकारी कड़ी कार्रवाई करें। बताते चलें कि बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों से सीएम योगी ने त्योहारों पर सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता न करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें-संभल: BJP पर बरसे सांसद शफीकुर्रहमान, बोले- न तो मुसलमानों से मोहब्बत है और न ही लगाव

संबंधित समाचार