बहराइच: ग्रामीण ने अपने दो अन्य सहयोगियों की मदद से किया भैंस का वध, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के अमीनपुर नगरौर ललहा गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपने दो अन्य सहयोगियों की मदद से भैंस का वध कर दिया। इसके बाद उसकी बिक्री के लिए बोरी में भर रहे थे। तभी पुलिस ने छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर जेल …

बहराइच। जिले के अमीनपुर नगरौर ललहा गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपने दो अन्य सहयोगियों की मदद से भैंस का वध कर दिया। इसके बाद उसकी बिक्री के लिए बोरी में भर रहे थे। तभी पुलिस ने छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम अमीनपुर नगरौर के मजरा ललहा गांव निवासी ताज मोहम्मद पुत्र इस्लाम अली के घर में एक भैंस का वध किया गया। इसके बाद उसे बोरी में भरकर बिक्री के लिए जा रहे थे। तभी सूचना मिली तो उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सिपाही मनोज कुमार, अख्तर और शशांक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर लोग दीवाल फांदकर फरार होने की जुगत में थे, तभी पकड़ लिया गया।

पुलिस टीम ने मौके से ताज मोहम्मद, वाहिद पुत्र अब्दुल अजीज और सहनवाज पुत्र नूरे निवासी सलारगंज थाना दरगाह को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मांस को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

यह भी पढ़े:-रायबरेली: पशु मांस तस्करों से पुलिस की हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार