शर्मनाक : आश्रम में नशा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत जानकी मंदिर आश्रम से एक शर्मनाक वाक्या उजागर हुआ है। आश्रम महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जब पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत देनी चाही तो उसे धमकाया गया। हिम्मत करते हुए पीड़िता आश्रम से निकली और रिश्तेदारों को आपबीती सुनाई। लगभग घटना के 11 …

अमृत विचार,लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत जानकी मंदिर आश्रम से एक शर्मनाक वाक्या उजागर हुआ है। आश्रम महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जब पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत देनी चाही तो उसे धमकाया गया।

हिम्मत करते हुए पीड़िता आश्रम से निकली और रिश्तेदारों को आपबीती सुनाई। लगभग घटना के 11 दिन बाद पीड़िता ने गोमतीनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मूलरूप से प्रयागराज जनपद की रहने वाली पीड़िता मथुरा के एक आश्रम से राजधानी पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के दौरान उसकी मुलाकात गोमतीनगर के विनीतखंड जानकी मंदिर आश्रम में रहने वाली गीता से हुई थी। इसके बाद गीता उसे कॉल कर अक्सर बातचीत करती थी।

बताया कि सावन के महीने में गीता मथुरा पहुंची और करीब तीन हफ्ते तक वह उसके साथ रही। इसके बाद गीता ने पीड़िता को अपने गुरू के बारे में जानकारी दी। गीता ने बताया कि उसके गुरु जी जानकी मंदिर आश्रम में महंत है। वह उनके ही आश्रम में रहती है। इस गीता ने कहा कि उसके गुरू जी ने उसे भी आश्रम में बुलाया है। जिसके बाद गीता पीड़िता को अपने साथ मथुरा से जानकी मंदिर आश्रम ले आई।

पीड़िता का आरोप है कि, आश्रम में रहने पर उसे दिक्कत नहीं थी। बीते चार अक्टूबर को गीता अपने भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर वाराणसी चली गई थी। आरोप है कि गीता के जाने के बाद उसे खाने में नशा दिया गया। जब उस वह होश में आई तो उनके तन पर एक भी कपड़ा नहीं था।

पीड़िता का आरोप है कि आश्रम में रहने वाले दुर्वासा‚ छोटे मौनी‚ बड़े मौनी और मनमोहन दास ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता ने महंत से शिकायत की मगर महंत ने धमकाते हुए उसका मुंह बंद करा दिया। इस सम्बन्ध गोमतीनगर कोतवाली प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनका कहना है कि आरोपी छोटे मौनी भी प्रयागराज के रहने वाले हैं। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- लापरवाही : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो थाना प्रभारियों पर गिर सकती है गाज

संबंधित समाचार