हमीरपुर: तमंचे दिखाकर युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। जिले के थाना कुरारा के एक गांव में घर में घुसकर तमंचा दिखाकर धमकाने के बाद अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने दो माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती थाने में तहरीर दी। बताया कि पिछले 17 अगस्त को …

हमीरपुर, अमृत विचार। जिले के थाना कुरारा के एक गांव में घर में घुसकर तमंचा दिखाकर धमकाने के बाद अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने दो माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती थाने में तहरीर दी।

बताया कि पिछले 17 अगस्त को वह घर में अकेली थी तभी गांव का रोहित घर में घुस आया, विरोध करने पर मारपीट करने लगा और जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अनुसूचित जाति एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

यह भी पढ़े:-पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज : छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दरोगा सस्पेंड

संबंधित समाचार