रामपुर: तीन रोवर्स-रेंजर्स भारत स्काउट गाइड में चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भारत स्काउट गाइड ने जिले से तीन रोवर्स-रेंजर्स का चयन किया है। तीनों रोवर्स-रेंजर्स ने नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूटी पंचमढ़ी मध्यप्रदेश में प्रतिभाग किया। जहां उन्होंने राक क्लाबिंग, रेपलिंग और स्काई साइकिलिंग की। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोवर्स के रूप में निक्की और मोहम्मद अरशद सैफी का चयन हुआ जबकि, रेंजर्स के …

रामपुर, अमृत विचार। भारत स्काउट गाइड ने जिले से तीन रोवर्स-रेंजर्स का चयन किया है। तीनों रोवर्स-रेंजर्स ने नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूटी पंचमढ़ी मध्यप्रदेश में प्रतिभाग किया। जहां उन्होंने राक क्लाबिंग, रेपलिंग और स्काई साइकिलिंग की।

राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोवर्स के रूप में निक्की और मोहम्मद अरशद सैफी का चयन हुआ जबकि, रेंजर्स के रूप में सैजल कश्यप का चयन हुआ है। तीनों चयनित रोवर्स-रेंजर्स ने नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट मध्यप्रदेश में प्रतिभाग किया। मध्यप्रदेश में रोवर्स-रेंजर्स ने रॉक क्लाबिंग, रेपलिंग, स्काई साइकिलिंग, जिप लाइन और विभिन्न स्थानों पर हाइक की।

कालेज पहुंचने पर तीनों रोवर्स रेंजर्स का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य डा. दीपा अग्रवाल ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स ने कालेज का नाम देश में रौशन किया है। उन्होंने तीनों रोवर्स-रेंजर्स के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रोवर्स-रेंजर्स को अल्प संसाधनों में भी अपने जीवन को जीने की विधि आती है। इसके अलावा कहा कि रोवर्स रेंजर्स के लिए समाज में काम करने के लिए व्यापक स्थान है। वह समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें ताकि, समाज तरक्की की राहों पर तेजी से आगे बढ़े।

सचिन पाल बने स्काउट दल के सदस्य
जनपद रामपुर से स्काउट मास्टर सचिन पाल का भास्कर स्काउट दल के स्टॉफ के रूप में चयन किया गया है। सचिन पाल ने नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट पंचमढ़ी मध्यप्रदेश में स्टॉफ के रूप में प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: उत्तराखंड डिपो की बस में हार्ट अटैक से यात्री की मौत

संबंधित समाचार