हल्द्वानी: रामलीला की तालीम देने के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामलीला तालीम का प्रशिक्षण दे रहे एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। बालिका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। कोतवाली पहुंच पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामलीला तालीम का प्रशिक्षण दे रहे एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। बालिका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। कोतवाली पहुंच पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार